INDIA गठबंधन का ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज विपक्षी पार्टियां सड़क उतरीं हैं। INDIA गठबंधन के नेता संसद के मकर द्वार से लेकर चुनाव आयोग की बिल्डिंग तक मार्च निकाल रहे हैं। विपक्ष के इस मार्च में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत समेत कई अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए हैं। INDIA ब्लॉक ने आज के इस मार्च को ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ नाम दिया है। प्रोटेस्ट में जिन 19 विपक्षी दलों के सांसद शामिल हुए हैं।

विपक्षी सांसदों के मार्च को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इतंजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने इस बार पुलिस कर्मियों के शरीर पर बॉडी कैम लगाए हैं ताकि प्रदर्शन के दौरान होने वाली हर एक गतिविधि की रिकॉर्डिंग हो सके। संसद से इलेक्शन कमिशन आने वाली मुख्य सड़क को बंद कर दिया गया है।

वहीं INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, ‘दिल्ली को चारों तरफ से पूरी तरह सील कर दिया गया है। किसी को भी अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। अगर यह इमरजेंसी नहीं है, तो क्या है? 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial