सीएम धामी का जन्मदिन आज, दिव्यांग बच्चों के साथ काटा केक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्म दिवस के मौके पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर वहां पढ़ रहे बच्चों के साथ अपना जन्म दिन मनाया। बच्चों ने सीएम धामी के लिए जन्मदिवस पर गाना गया, जिस पर सीएम धामी भावुक नजर आए। इसके बाद सीएम धामी ने बच्चों के बीच जाकर उनसे संवाद किया, और मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित और खुश भी नजर आए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है हर बच्चे में अपार प्रतिभा और संभावनाएं होती हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि, दिव्यांगजन का सशक्तिकरण केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने लक्ष्य की ओर पूरे विश्वास और। उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सीएम धामी ने कहा कि, मनुष्य हर दिन सोने के बाद जब प्रातः काल उठना है वो उसका जन्म ही होता है। क्योंकि वो नए दिन में आता है। ऐसे में इस अवतरण दिन पर उनका प्रयास रहता है कि बच्चों के बीच जाएं और उनके साथ कुछ देर रह कर बातचीत करे।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial