भारत 8वीं बार बना महिला एशिया कप का चैंपियन, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से दी शिकस्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 भारत ने रविवार को दुबई में आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुक़ाबले में श्रीलंका को 72 रनों से शिकस्त देकर ख़िताब पर कब्ज़ा कर लिया। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका से 2024 के फाइनल में मिली हार का बदला लिया और अपना दबदबा बनाए रखा।

मैच में शेफाली वर्मा और उप कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।इसके बाद श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करके टीम को चैंपियन बना दिया। सलामी बल्लेबाज शेफाली (68) और मंधाना (59) ने महज 77 गेंद में 129 रन की साझेदारी कर भारत को 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन तक पहुंचाया।इसके बदा श्री चरणी ने 20 रन देकर चार विकेट और दीप्ति ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए जिससे श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 111 रन पर आउट हो गई। श्रीलंका की तरफ से इस मैच में कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए।

शेफाली और मंधाना ने 129 रनों की साझेदारी से जीत की नींव रखी। शेफाली ने 39 गेंदों में 68 रन बनाए और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। शेफाली ने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं दूसरी तरफ  स्मृति ​​मंधाना ने 39 गेंदों में संयमित 59 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

चैंपियन बनने के बाद भारतीय महिला टीम ने पुरुष टीम की तरह एशियाई क्रिकेट परिषद  के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। जिसके साथ एशिया कप ट्रॉफी को लेकर गतिरोध लगातार दूसरे साल भी जारी रहा। पिछले साल भारतीय मेंस टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial