चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आएंगे। यह जानकारी गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने दी। सात साल बाद शी जिनपिंग भारत दौरे पर आ रहे हैं।
चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।”
नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक होने की भी पूरी उम्मीद है।
बता दें कि इस बार ब्रिक्स ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता भारत कर रहा है। सम्मेलन के दौरान वैश्विक राजनीति, व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा की जाएगी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस समिट में शामिल हो रहे हैं।









