मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘बाला गौरिया’ फिल्म के टीजर और पोस्टर का किया लोकार्पण, कहा – फिल्म से लोक संस्कृति को मिलेगी नई पहचान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोक आख्यानों पर आधारित फिल्म बाला गौरिया के टीजर एवं पोस्टर का लोकार्पण किया। फिल्म न्याय देवता के रूप में प्रतिष्ठित गोलज्यू के बाल जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन नितिन तिवारी और निर्माण मनोज चंदोला कर रहे हैं। फिल्म के अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में रिलीज होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराएं, लोकगाथाएं और लोक देवताओं की समृद्ध विरासत प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं। बाला गौरिया’ जैसी फिल्में लोक संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ने के साथ देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को फिल्म निर्माण और फिल्म पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, लोक संस्कृति और विविध भौगोलिक परिस्थितियां फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल हैं। सरकार फिल्म निर्माताओं को बेहतर सुविधाएं, तेज अनुमति व्यवस्था और शूटिंग के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही उत्तराखंड की कला, संस्कृति, बोली-भाषा, लोक परंपराओं और पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया में पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने फिल्म निर्माताओं से उत्तराखंड के अन्य लोक देवताओं, लोकगाथाओं और सांस्कृतिक परंपराओं पर भी फिल्में बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘बाला गौरिया’ जैसी फिल्में उत्तराखंड की लोक थातियों को व्यापक मंच देने के साथ प्रदेश के पर्यटन को भी नई पहचान दिलाने में सहायक होंगी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial