नई दिल्ली: रक्षाबंधन से ठीक पहले दिल्ली की महिलाओं को दिल्ली सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी है। सीएम रेखा गुप्ता ने तालकटोरा मैदान में योजना को लॉन्च करते हुए 2500 रुपए की पहली किश्त जारी की। अब हर महीने एक सितंबर को योग्य महिलाओं को उनके खाते में 2500 रुपये की रकम पहुंचने लगेगी।
1 अगस्त से शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 9 लाख से अधिक महिलाएं अपना पंजीकरण करा चुकी हैं। 2025 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को महिलाओं को आर्थिक मदद देने का एलान किया था। यह आर्थिक सहायता आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को दी जा रही है।
इसे दो तरीकों से जारी किया जाएगा। लाभार्थी महिलाओं को सरकार डेढ़ हजार रुपये RD या FD खाते में देगी, तो 1,000 रुपये सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी वॉलेट में दिए जाएंगे। वहीं, दूसरे तरीके में पात्र महिलाएं पूरी रकम अपने FD या RD खाते में ही ले सकेंगी। इस योजना के तहत हर परिवार से सिर्फ एक महिला ही योजना का लाभ ले पाएगी।
1 सितंबर से पैसे सीधे बैंक खातों में आने शुरू होंगे। इस योजना के लिए सरकार ने ₹5,100 करोड़ का बजट रखा है। इस योजना से दिल्ली की करीब 15 से 17 लाख महिलाओं को लाभ मिलने का अनुमान है। अब तक इसके लिए 9 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि ब्याज समेत पूरी रकम हर तीन साल में लाभार्थी महिलाओं को दी जाएगी, ताकि जब 50-60-70 हजार रुपये एकमुश्त आएंगे तो महिलाएं व्यापार, रोजगार, शादी में खर्च कर सकती हैं या अपने लिए गहने बनवा सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘पैसा तो खर्च हो ही जाता है।









