रायबरेली- राहुल गांधी पर सीएम योगी का निशाना, बोले -‘भारत की परंपरा, विरासत और मूल्यों को कोसना उचित नहीं’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत की परंपरा, विरासत और मूल्यों को कोसना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान की शपथ ली है और नेता प्रतिपक्ष के तौर पर उनसे लोकतंत्र के प्रति जवाबदेही की अपेक्षा की जाती है।

सीएम योगी ने कहा कि जो समाज अपने पूर्वजों को विस्मृत करता है,उसका कोई भविष्य नहीं होता, दुर्भाग्य से भारत की परंपरा और मूल्यों को विस्मृत करके भ्रम में डालकर एक ठेका ले लिया है,भारत के खिलाफ षडयंत्र करने का। मैं पिछले दिनों राहुल गांधी के बयान को पढ़ रहा था,महाराष्ट्र में उन्होंने बयान दिया कि महिलाएं मनुस्मृति के बंधन को तोड़कर बाहर आ जाएं।

सीएम योगी ने कहा, राहुल जी आपसे देश बहुत कछ अपेक्षा नहीं करता है। लेकिन भारत की संसद में भारत की सर्वोच्च पंचायत में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपको देश के लोकतंत्र के प्रति जवाबदेह बनाता है। आपने भारत के संविधान की शपथ ली थी। और संविधान की शपथ लेकर के आप भारत की परंपरा को, भारत की विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं।

आप यूपी के बाहर जाते हैं तो यूपी को लांछित और अपमानित करते हैं। भारत के बाहर जाते हैं तो भारत का अपमान करते हैं। भारत की सेना जब सीमाओं पर दुश्मनों के खिलाफ लड़ती है तो आप भारत की सेना के जवानों से प्रमाण मांगते हैं।

सीएम योगी ने कहा कि जब आप भारत की संस्थाओं को अपमानित करते हैं, जब आप भारत की प्रधानमंत्री के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते हैं, तब एक व्यक्ति के बारे में नहीं, भारत की एक संस्था को अपमानित करते हैं। प्रधानमंत्री व्यक्ति नहीं होता है। प्रधानमंत्री भारत की एक संस्था है। और याद रखना अगर भारत की ये संस्थाएं  खड़ी होंगी। तो भारत का हर नागरिक कटघरे में खड़ा होगा। आप जब भारत के प्रधानमंत्री जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हैं, अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। तो यह अभद्र भाषा सचमुच आप भारत को अपमानित करते हैं, भारत की विरासत को अपमानित करते हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial