नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘National Space Day’ पर देशवासियों और वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने स्पेस सेक्टर में भारत की वैश्विक बढ़त की सराहना की और नई टेक्नोलॉजी विकसित करने के लिए Gen Z की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि इस बढ़त ने भारत को निवेशकों के लिए एक ‘आकर्षण का केंद्र’ बना दिया है।
एक वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, “मैंने अयोध्या में कहा था कि यह बदलाव के एक नए दौर की शुरुआत है। इस नए दौर में, भारत वैश्विक स्तर पर स्पेस में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रहा है और यह हमारे स्पेस प्रोग्राम में साफ़ तौर पर दिखाई देता है।”
उन्होंने वीडियो में कहा कि, “हमने मिलकर 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और इस लक्ष्य को हासिल करने में स्पेस सेक्टर अहम भूमिका निभाता है।”
देश के युवाओं की तारीफ़ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, “आज ‘Gen-Z’ के इंजीनियर, डिज़ाइनर, कोडर और वैज्ञानिक नई-नई टेक्नोलॉजी बना रहे हैं। चाहे प्रोपल्शन सिस्टम हो, कम्पोजिट मटीरियल हो, रॉकेट स्टेज हों या सैटेलाइट प्लेटफ़ॉर्म – भारत के युवा ऐसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, जिनके बारे में कुछ समय पहले सोचा भी नहीं जा सकता था।”
उन्होंने देश के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की भी तारीफ़ की और कहा कि, “भारत का प्राइवेट स्पेस टैलेंट दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। आज भारत का स्पेस सेक्टर ग्लोबल इन्वेस्टर्स के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।”
पीएम मोदी ने कहा कि, “ISRO की सफलता को देखकर कई बच्चे सोचते हैं कि बड़े होकर वे भी वैज्ञानिक बनेंगे, भारत में 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाया जाता है।”









