राहुल गांधी के धरने पर भड़के जेपी नड्डा, बोले- ‘वंदे मातरम् पर घिरी कांग्रेस की फजीहत के डर से राहुल ने रचा ड्रामा’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री  जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के धरने को ‘कैमरा-केंद्रित ड्रामा’ और ‘मीडिया अटेंशन’ पाने की कोशिश करार दिया है। नड्डा ने आरोप लगाया कि वंदे मातरम् विवाद को लेकर देश भर में घिरी कांग्रेस अपनी फजीहत से ध्यान भटकाने के लिए यह नया राजनीतिक ड्रामा कर रही है।

जेपी नड्डा ने कहा कि राष्ट्रीय गीत के कथित अपमान और कांग्रेस नेता द्वारा तिरंगे की शक्ल वाला केक काटने की घटना से जनता में भारी नाराजगी है। इसी चौतरफा आलोचना को छिपाने के लिए राहुल गांधी ने जल्दबाजी में संसद मार्ग थाने के बाहर धरना शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि जिस 20 जुलाई की घटना को लेकर राहुल गांधी FIR की मांग पर अड़े हैं, उस पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही संज्ञान लेकर एक उच्च स्तरीय कमेटी बना चुका है। ऐसे में कैमरे के सामने बैठना दिखाता है कि विपक्ष के नेता को देश की कानूनी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं बचा है।

नड्डा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का धरना केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए किया गया “कैमरा केंद्रित ड्रामा” है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य न्याय की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना नहीं, बल्कि मीडिया का ध्यान आकर्षित करना है।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial