UGC-NET की 3 परीक्षाएं रद्द होने पर भड़के राहुल गांधी, मोदी सरकार पर उठाए सवाल , कहा- अब कोई शिक्षा व्यवस्था नहीं है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्लीः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने UGC नेट की तीन परीक्षाएं  इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी) रद्द होने पर National Testing Agency (NTA) और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गलती एजेंसी की है, लेकिन इसकी सजा छात्रों को भुगतनी पड़ रही है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि NTA ने दो महीने के बाद पेपर रद्द किया। देश में शिक्षा व्यवस्था बची ही नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की तरह NTA भी गलती स्वीकार नहीं करती। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या इन परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पहले ही लीक हो गए थे।

राहुल गांधी ने एक्स हैंडल पर लिखा , मोदी जी, देखिए आपकी NTA ने अभी क्या किया है। सोशियोलॉजी, इंग्लिश और कॉमर्स के लिए UGC-NET परीक्षाएं 22 से 30 जून के बीच हुईं। लगभग दो महीने बाद, NTA ने तीनों परीक्षाओं को रद्द कर दिया क्योंकि उसने गलत पेपर सेट किए थे और पुराने सवाल दोहराए थे।

हज़ारों उम्मीदवार जिन्होंने सालों तक तैयारी की, फ़ॉर्म भरे, फ़ीस दी और दूर-दराज़ के सेंटरों तक यात्रा की, उन्हें अब सितंबर में यह सब फिर से करना होगा। गलती NTA करती है, लेकिन सज़ा छात्र भुगतते हैं।

मैंने कोटा, देहरादून और प्रयागराज में यह बात कही थी और मैं इसे कहता रहूंगा। यह अब कोई शिक्षा व्यवस्था नहीं है। यह एक निचोड़ने वाली मशीन है। यह आपके पैसे, आपके साल, आपकी मानसिक सेहत और आपका आत्मविश्वास ले लेती है और बदले में कुछ नहीं देती। यहां तक कि नौकरी भी नहीं।

NTA अभी भी असली सवाल का जवाब नहीं देगी।  क्या परीक्षा से पहले ये पेपर लीक हुए थे? मोदी सरकार के बाकी सभी विभागों की तरह, NTA कभी नहीं मानती कि उसकी गलती है। गड़बड़ी वाले बाकी सभी पेपरों की तरह, मुझे पूरा यकीन है कि इसके लिए किसी की जवाबदेही तय नहीं होगी। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा पहला कदम था, आखिरी नहीं। NTA के नेतृत्व की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

राहुल गांधी ने सवाल किया कि अगर परीक्षा में इतने बड़े स्तर पर गलतियां थीं तो छात्रों को दो महीने बाद इसका खामियाजा क्यों भुगतना पड़ रहा है। राहुल गांधी ने सितंबर में दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों का हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि गलती छात्रों की नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा सिस्टम बनाया है जो परीक्षा तक ठीक से नहीं करा सकता।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial