कर्नाटक : स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन के दौरान हुए विवाद के बाद बवाल मचा हुआ है। भाजपा नेता विकास पुत्तूर ने रविवार को कर्नाटक के उरवा पुलिस स्टेशन में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पुत्तूर ने कहा कि अगर कर्नाटक कांग्रेस सरकार और पुलिस राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के गायन के दौरान हुए विवाद के बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने में विफल रहती है, तो वह कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
उन्होंने कहा, “पूरे भारत ने कल कांग्रेस पार्टी की हरकतों को देखा है। कांग्रेस पार्टी वंदे मातरम की हमेशा से विरोधी रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस के कार्यक्रम में जब वंदे मातरम बजाया जा रहा था, तब उसमें बाधा डाली। और अपमान किया।
उन्होंने कहा, इसलिए, मैंने सोनिया गांधी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए उरवा पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दी है।









