बिहार- भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और एक सरकारी नौकरी मिलेगी, सीएम सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद और एक सरकारी नौकरी देने की बात कही है। 

सम्राट चौधरी ने गुरुवार को अपने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा, न्यायिक जाँच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और एक परिजन को सरकारी नौकरी मिलेगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर बताया कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच कर रहे न्यायिक आयोग ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौंप दी है। इसी रिपोर्ट की सिफारिशों और तथ्यों के आधार पर राज्य सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार की जीविका और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आर्थिक मुआवजे के साथ-साथ एक आश्रित परिजन को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।

बता दें कि भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में बीते जून महीने में पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान भरत तिवारी को गोली मारी थी। पुलिस प्रशासन का दावा था कि भरत तिवारी एक अपराधी की तरह अवैध हथियार लहरा रहे थे और पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उन्हें गोली लगी और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हालांकि घटना के वक्त भरत तिवारी द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए ‘फेसबुक लाइव’ के वीडियो ने पुलिस के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। वीडियो में देखा गया कि भरत ने कथित तौर पर सरेंडर करने के इरादे से अपनी पिस्टल पुलिस की तरफ फेंक दी थी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial