उत्तराखंड के 13 जिलों की 13 स्त्री शक्तियों को तीलू रौतेली पुरस्कार, ₹75 हजार हुई सम्मान राशि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार और राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए चयनित महिलाओं के सम्मान किया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित 13 महिलाओं और राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए चयनित 35 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि को 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की राशि को 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार करने का ऐलान किया।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने साल 2023 में तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि को 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपए की थी। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार राशि को भी 21 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपए की गई थी। इसी क्रम में वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि को 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की राशि को 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपए किया जाएगा।प्रदेश की मातृशक्ति और कर्मठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान और प्रोत्साहन देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

13 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार

  1. अल्मोड़ा जिले की रहने वाली पुष्पा फर्त्याल को संस्कृत एवं कला के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया गया।
  2. बागेश्वर जिले की रहने वाली दया दानू को समाज सेवा के क्षेत्र में तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया।
  3. चमोली जिले की रहने वाली नंदा सती को संगीत के क्षेत्र में तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया।
  4. चंपावत जिले की रहने वाली रितिका बगौली दानू को पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया गया।
  5. देहरादून जिले की रहने वाली नीतू रानी को समाज सेवा, शिक्षा एवं बहादुरी के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया।
  6. हरिद्वार जिले की रहने वाली वैशाली शर्मा को समाज सेवा के क्षेत्र में तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया।
  7. नैनीताल जिले की रहने वाली लतिका को खेल क्षेत्र में तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया।
  8. पौड़ी गढ़वाल जिले की रहने वाली प्रियंका पंत थपलियाल को खेल, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतर काम करने पर पुरस्कार दिया गया।
  9. पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली कलावती देवी को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया।
  10. रुद्रप्रयाग जिले की रहने वाली दुर्गा देवी को समाज सेवा के क्षेत्र में तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया।
  11. टिहरी जिले की रहने वाली सरिता कोठियाल देवी को सामाजिक क्षेत्र में तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया।
  12. उधमसिंह नगर जिले की रहने वाली पुष्पा देवी को दिव्यांग खेल के क्षेत्र में तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया।
  13. उत्तरकाशी जिले की रहने वाली स्वतंत्री बधानी को सामाजिक क्षेत्र में तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया।
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial