छात्र प्रदर्शनकारियों से राहुल गांधी का मुलाक़ात, बोले- किसी से माफ़ी मांगने की जरूरत नहीं, प्रदर्शन के दौरान युवाओं के खिलाफ हुई हिंसा के लिए भाजपा जिम्मेदार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को  छात्र प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। प्रदर्शन के दौरान इन छात्रों को निशाना बनाया गया था।  उनके साथ मारपीट की गई और प्रदर्शन खत्म होने के बाद भी उन्हें सोशल मीडिया पर बुरा-भला कहा जाता रहा। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और उन्हें माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है।

उस मुलाकात के बाद उन्होंने दो टूक कहा है कि इन छात्रों को माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है, उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं अभी अलग-अलग राज्यों के युवा प्रदर्शनकारियों से मिला और उनसे बातचीत की। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं और मुझे उन जैसे हजारों छात्रों पर गर्व है, क्योंकि उन्होंने एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। भारत के भविष्य के लिए लड़ाई लड़ी है।

राहुल गांधी ने कहा कि जो हमारे युवा प्रदर्शनकारी हैं, उनके साथ मेरी मीटिंग हुई थी। हमारे बीच मुख्य बातचीत हिंसा को लेकर हुई। इनका कहना है कि इन्होंने किसी पर हिंसा नहीं की मगर इनका लगातार उत्पीड़न हो रहा है, इनको धमकाया गया, इन पर लाठियां चलाई गईं और इनको मारा गया।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial