NEET पेपर लीक आंदोलन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी की नई रणनीति, अभिजीत दीपके ने कहा – अब E20 के खिलाफ ‘प्रेशर ग्रुप’ के रूप में करेंगे काम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई: NEET पेपर लीक मामले में जंतर मंतर पर हुए आंदोलन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया है कि उनका संगठन कोई राजनीतिक दल नहीं बनेगा। छत्रपति संभाजीनगर में हुई बैठक में यह तय किया गया कि CJP लोकतांत्रिक संस्थाओं में जवाबदेही तय करने के लिए एक जमीनी स्तर के ‘प्रेशर ग्रुप’ की तरह काम करेगी। 

अभिजीत दीपके ने कहा कि मौजूदा हालात में देश को किसी नई राजनीतिक पार्टी की नहीं, बल्कि एक मजबूत जन-आंदोलन और पब्लिक प्रेशर ग्रुप की जरूरत है।

दीपके ने रांची में छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए झारखंड जाने का भी ऐलान किया है।झारखंड में JPSC परीक्षा धांधली और पेपर लीक के खिलाफ पिछले एक महीने से हड़ताल और भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के मुद्दे पर दीपके ने कहा कि CJP की टीम जल्द ही झारखंड जाएगी और प्रदर्शनकारी युवाओं की मांगों का पूरी ताकत से समर्थन करेगी। 

अभिजीत दीपके ने कहा कि सरकार की एथेनॉल-ब्लेंडिंग फ्यूल पॉलिसी, देश में तेजी से बढ़ती बेरोजगारी और कई राज्यों में प्रशासनिक कमियां जैसे गंभीर विषयों को भी प्रमुखता से उठाएगा।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial