नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के कमिश्नर सतीश गोलचा को रिटायरमेंट से पहले ही उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद की जिम्मेदारी मिली है। गृह मंत्रालय की ओर से पत्र जारी किया गया, जिसमें अनुराग कुमार को दिल्ली के नए कमिश्नर की ज़िम्मेदारी दी गई है।
अनुराग कुमार 1994 बैच के AGMUT कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं। वह इससे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो में स्पेशल डायरेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
गृह मंत्रालय ने आज यानि शुक्रवार को आदेश जारी किया है कि अनुराग कुमार का कार्यकाल कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा।
अगस्त 2025 में सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर बनाया गया था। सतीश गोलचा अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के आइपीएस अधिकारी हैं । इससे पहले वो तिहाड़ जेल के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके थे। साथ ही दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त इंटेलीजेंस भी रह चुके थे।









