देश को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा: आज का दिन भारतीय रेल के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिली है, पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन चलेगी।

इस मौके पर जिंद में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सपना साकार हुआ और जिंद, सोनीपत और हरियाणा का नाम आज इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

जींद-सोनीपत रूट पर 89 किलोमीटर की दूरी को ये ट्रेन दो घंटे में तय करेगी। इस ट्रेन में 10 कोच हैं।ये पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बनाई गई है।

हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन के लॉन्च के साथ भारत जर्मनी, जापान, चीन और अमेरिका जैसे उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है जहां हाइड्रोजन आधारित रेल सिस्टम का परीक्षण या संचालन हो रहा है। हालांकि यह तकनीक अभी शुरुआती चरण में है, इसलिए दुनिया भर में बहुत कम देश ही इसे चला रहे हैं।

नई हाइड्रोजन ट्रेन में 3,200 हॉर्सपावर का शक्तिशाली प्रोपल्शन सिस्टम लगाया गया है। इसकी सामान्य परिचालन गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिसे जरूरत पड़ने पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाया जा सकता है। यह 10 कोच वाली ट्रेन है, जिसमें एक साथ लगभग 2,600 यात्रियों के सफर करने की क्षमता है।

इसका किराया केवल 5 रुपये और अधिकतम 25 रुपये होगा। गाड़ी संख्या 74010 सुबह 7:40 बजे जींद से रवाना होकर 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 74009 सुबह 10:40 बजे सोनीपत से चलेगी और दोपहर 1:00 बजे जींद पहुंचेगी।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial