केदारनाथ यात्रा पर फिलहाल ब्रेक, पैदल मार्ग पर गिरे बड़े-बड़े बोल्डर, गौरीकुंड से लौटाए जा रहे हैं श्रद्धालु

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। यात्रा पर बारिश का बड़ा असर पड़ा है। कई स्थानों पर भारी भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रशासन ने एहतियातन यात्रा अस्थायी रूप से रोकी है। पहाड़ से गिर रहे बोल्डरों के खतरे को देखते हुए गौरीकुंड से श्रद्धालु लौटाए जा रहे हैं।

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर बड़ा असर डाला है। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग कई स्थानों पर भारी भूस्खलन और मलबा आने से काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है और गौरीकुंड गेट से ही श्रद्धालुओं को वापस लौटाया जा रहा है।

लगातार बारिश की वजह से पहाड़ों से मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिर रहे हैं। केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग के कई हिस्सों में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं, जिससे किसी भी समय भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इसलिए फिलहाल यात्रा को रोक दिया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि-

मौसम सामान्य होने तक केदारनाथ यात्रा के लिए प्रस्थान न करें. यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पैदल मार्ग का सुरक्षा परीक्षण पूरा होने तथा पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही, यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। जब तक पैदल मार्ग पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक केदारनाथ धाम के लिए यात्रियों की आवाजाही पर रोक जारी रहेगी।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial