FIFA World Cup 2026: रविवार को मियामी स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में इंग्लैंड ने नॉर्वे को एक्स्ट्रा टाइम में 2-1 से हरा दिया। जूड बेलिंगहम नें मैच में शानदार दो गोल किए। उन्होंने पहले हाफ के स्टापेज टाइम (45+2) में बराबरी का गोल किया और फिर एक्स्ट्रा टाइम शुरू होने के तीन मिनट बाद ही विजयी गोल दाग दिया।
इस जीत के साथ इंग्लैंड FIFA वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में चौथी बार पहुंच गया, जहां उनका मुकाबला मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना से होगा, जो स्विट्जरलैंड को 3-1 से मात देकर यहां पहुंची है।
वहीं दूसरी तरफ से नॉर्वे का सुनहरा सफर खत्म हो गया, जो पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था। इससे पहले वो 1938 और 1998 में ‘लास्ट-16’ तक का सफर तय किया था और 1994 में USA में ग्रुप स्टेज से बाहर हो गया था।
मियामी स्टेडियम में धीमी शुरुआत के बाद नॉर्वे ने खेल पर पकड़ बनाई, और एंड्रियास श्जेल्डरप के क्रॉस-शॉट ने नॉर्वे को 36वें मिनट में बढ़त दिला दी। इसके बाद इंग्लैंड ने दबाव का सामना किया, लेकिन पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में बेलिंगहम की शानदार दौड़ और बेहतरीन फिनिश से बराबरी हासिल की।
कुछ ही क्षणों बाद हैरी केन ने गेंद को नेट में पहुंचाया, लेकिन ऑफसाइड के कारण गोल को अमान्य करार दिया गया। इसके बाद नॉर्वे के एक गोल किया, जिसको VAR के जरिए रद्द कर दिया गया, क्योंकि VAR में देखा गया कि कॉर्नर के बाद हालैंड ने इलियट एंडरसन को धक्का दे दिया था। इसके बाद मैच फुल टाइम तके 1-1 से बराबर रहा, जिसके बाद मैच एक्सट्रा टाइम में चला गया।
एक्स्ट्रा टाइम के तीसरे मिनट में बेलिंगहैम ने अपना दूसरा गोल कर इंग्लैंड को ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस मैच में नॉर्वे के दिग्गज स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड का कोई जादू नहीं चला और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
इस जीत के बाद इंग्लैंड की टीम का मुकाबला सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना से होगा。यह सेमीफाइनल मुकाबला 16 जुलाई को खेला जाएगा









