सीएम योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा – वक्फ के नाम पर क्यों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का मुंह हो जाता है बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला किया है। सीएम योगी कहा, “पिछले कुछ दिनों से इनके द्वारा भारत की सनातन आस्था पर प्रहार करने की कितनी शरारतें हो रही हैं। किस प्रकार की बयानबाजी की जा रही है।

जो कांग्रेस कहती थी, राम है ही नहीं, कृष्ण है ही नहीं, अयोध्या में जो कांग्रेस व समाजवादी पार्टी बाबरी ढ़ांचे का समर्थन करके उसके लिए घड़ियाली आंसू बहा रही थी, आज वही कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गिरगिट की तरह रंग बदल रही है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को भगवान राम पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।”

सीएम योगी ने कहा, “जब तुम्हारी सरकार थी तब रामभक्तों पर गोली चलाते थे। कांग्रेस कोर्ट में बोलती थी कि राम हुए ही नहीं।  ये लोग एक घटना को किस तरह से बढ़ाकर हिन्दुओं को अपमानित करके आस्था पर प्रहार करते हैं। हजारों हेक्टेयर लैंड वक्फ के नाम पर बेची गईं, एक भी बार कांग्रेस और समाजवादी पार्टी नहीं बोली।

अयोध्या के बारे में मैंने पिछले दिनों ही कहा था। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने SIT की जांच की मांग की थी। SIT दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी। अयोध्या में जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट और FIR के आधार पर कार्रवाई हुई लेकिन वक्फ के नाम पर क्यों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का मुंह बंद हो जाता है।”

सीएम ने कहा, “समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि जब ये कावंड यात्रा को प्रतिबंधित करते थे तो क्या आस्था आहत नहीं होती थी। जब किसी हिन्दू पर्व और त्यौहार से पहले उपद्रव होते थे, तो क्या हिन्दुओं की आस्था आहत नहीं होती थी।  इन लोगों को पूछा जाना चाहिए।”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial