राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय, अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर चर्चा, कई बड़े फैसले होने की उम्मीद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अयोध्या: राम मंदिर चंदा गबन और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बीच आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है। दोपहर तीन बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मीटिंग होगी। ट्रस्ट के अधिकांश सदस्य बैठक में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कर रहे हैं।

बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर अंतिम निर्णय लेना है।

बैठक में सबसे पहले ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे पर विचार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बैठक में कोर कमेटी से अलग इनको बिठाया जाएगा।दोनों पदाधिकारियों के इस्तीफे पर निर्णय लेने के बाद एसआईटी द्वारा अब तक की गई कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

ट्रस्ट के नियमों के मुताबिक किसी भी इस्तीफे को मंजूर करने या किसी ट्रस्टी को हटाने के लिए कम से कम दो-तिहाई सदस्यों (यानी 12 में से 8 नियमित सदस्यों) की सहमति जरूरी है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों के चंपत राय और अनिल मिश्रा के करीबी व रिश्तेदार होने के लिंक सामने आने के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दोनों पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial