बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है।बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए जन सुराज पार्टी ने प्रशांत किशोर को अपना उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने इसकी आधिकारिक घोषणा की।
बीजेपी के नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।प्रशांत किशोर के उम्मीदवार घोषित हो जाने से इस सीट पर अब मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।
जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस बात की आधिकारिक घोषणा की। तब प्रशांत किशोर भी उनके बगल में ही बैठे हुए थे। इस वीआईपी सीट पर आगामी 30 जुलाई को मतदान होना है, जिससे यहां का राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गया है।
बीजेपी के गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में नितिन नवीन की खाली हुई जगह को भरना नए उम्मीदवार के लिए बड़ी चुनौती होगी।प्रशांत किशोर के मैदान में आने से अब इस सीट पर लड़ाई बेहद दिलचस्प मुक़ाबला होने के आसार हैं।
बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है। इस सीट का प्रतिनिधित्व लगातार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करते रहे हैं। उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई, जिस पर अब उपचुनाव कराया जा रहा है। ऐसे में प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने से चुनावी मुकाबला सीधे तौर पर हाई-प्रोफाइल बन गया है।









