बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश पहुंचे नितिन नवीन, ‘मिशन यूपी-2027’ की रणनीति पर होगा मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: भाजपा ‘मिशन यूपी-2027’  की तैयारियों में जुट गई है। इसी सिलसिले में आज शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

इस दो दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा अध्यक्ष सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बिठाने और जमीनी स्तर पर तैयारियों को मजबूत करने के लिए कई अहम बैठकें कर रहे हैं। मुख्यमंत्री, मंत्रियों और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर रहेगा।

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन यूपी के सिर्फ बड़े नेताओं से ही मुलाकात नहीं करेंगे, बल्कि वे क्षेत्रीय सतर के संगठन मंत्रियों, जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे। वह जानना चाहते हैं कि यूपी की जनता के बीच इस समय क्या माहौल है?

बीजेपी के सभी 98 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर नितिन नवीन जमीनी हकीकत जानेंगे। और मौजूदा विधायकों के कामकाज और उनकी छवि को लेकर भी फीडबैक लेंगे। साथ ही सरकार और संगठन के स्तर पर किस तरह और बेहतर तालमेल हो सकता है, उसे समझेंगे। भाजपा जिलाध्यक्षों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की ये बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बीजेपी की रणनीति है कि वह गुजरात, मध्यप्रदेश की तरह यूपी में भी सत्ता की हैट्रिक लगाए। 2024 के लोकसभा चुनाव में हुए नुकसान को देखते हुए वह 2027 में कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। ऐसे में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial