अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह से पूछे 5 सवाल, बोले – ‘राम मंदिर के दर्शन करने आज तक नहीं गए’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने अब तक अयोध्या के राम मंदिर में जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन हीं किए हैं। उन्होंने अमित शाह से 5 सवाल भी पूछे हैं।

श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुए ढाई साल हो गए। इन ढाई साल में एक बार भी वे भगवान राम के दर्शन करने नहीं गए। इन ढाई सालों में उन्होंने 42 से ज्यादा बार अपने भाषणों और इंटरव्यू में भगवान राम और मंदिर का जिक्र किया, जिसमें कई बार राम और मंदिर के नाम पर वोट मांगा। लेकिन वो आजतक दर्शन करने नहीं गए।

उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन करने नहीं गए, क्यों? इनके लिए राम केवल सत्ता हासिल करने और पैसे कमाने का जरिया है। इनकी राम में कोई आस्था नहीं है।

अमित शाह से पूछे ये 5 सवाल
  1. आप अभी तक राम मंदिर क्यों नहीं गए?
  2. क्या भगवान राम के दर्शन करने का आपका मन नहीं करता?
  3. क्या राम मंदिर जाने का आपका मन नहीं करता?
  4. क्या आपको भगवान राम का आशीर्वाद नहीं चाहिए?
  5. क्या आप राम को भगवान मानते हो?

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ये लोग राम जी को भगवान मानते ही नहीं। अगर मानते तो चढ़ावे की चोरी नहीं करते। आज तक इतने दशकों से केवल सत्ता के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल किया। भगवान ने 21 राज्यों में केंद्र में इनकी सरकार बनवा दी। उनका धन्यवाद करने की चले जाते। लेकिन वह नहीं गए। उन्हें भगवान के आशीर्वाद की जरूरत नहीं।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial