राजस्थान- पुष्कर में आयोजित कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस जिलाध्यक्षों को सिखायेंगे अनुशासन और कल्चर का पाठ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सोमवार को राजस्थान के पुष्कर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन और प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में भाग लेने पहुंचे हैं। इस दौरान वे राजस्थान और दिल्ली के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के साथ आमने-सामने संवाद करेंगे और उन्हें संगठन को मजबूत करने का पाठ पढ़ाएंगे।

राहुल गांधी सभी जिलाध्यक्षों के साथ ‘वन-टू-वन’ संवाद करेंगे। इस संवाद का अहम मक़सद आगामी चुनावी रणनीतियों, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने, और पार्टी के भीतर अनुशासन और कल्चर को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

इस 10 दिवसीय शिविर की शुरुआत 23 मई को हुई थी, जिसका समापन आज राहुल गांधी के संबोधन के साथ होगा।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial