TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को X कैटेगरी सुरक्षा, शुभेंदु सरकार ने लिया बड़ा फैसला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाताः TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ सोनारपुर दौरे के दौरान हाथापायी किए जाने के कुछ ही घंटों बाद ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। राज्य सरकार ने उन्हें ‘एक्स’ (X) कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। अब तीन सुरक्षाकर्मी हर समय अभिषेक बनर्जी के साथ रहेंगे।अब तक, उनके साथ केवल दो सुरक्षा गार्ड रहते थे।

अभिषेक बनर्जी, को तृणमूल कांग्रेस में दूसरे सबसे बड़े नेता के रूप में देखा जाता है।पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार हैं, उन्हें पिछली राज्य सरकार के दौरान ‘जेड-प्लस’ (Z-Plus) कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी।

नई सरकार बनने के बाद अभिषेक बनर्जी की ‘जेड-प्लस’ सुरक्षा वापस ले ली गई थी। इसके साथ ही हरीश मुखर्जी रोड स्थित उनके आवास के बाहर तैनात पुलिस बल को भी हटा दिया गया था।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial