ED की छापेमारी के दौरान काफ़ी हंगामा, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर पर छापा मारने वाले ED अधिकारियों पर हमला , गाड़ियों में भी की तोड़फोड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तिरुवनंतपुरम: केरल की सियासत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ED ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर पर छापा मारा। छापे के दौरान जमकर हंगामे की बात सामने आई है। ED की कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ भी की है।

जिस दौरान ED ने छापा मारा तभी विजयन के समर्थकों ने ईडी के अधिकारियों पर हमला किया और गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान पत्थरबाजी की बात भी सामने आई।

ED टीम पर केरल में जो हमला हुआ, उस मामले में ED की टीम FIR दर्ज करवाएगी। इसके अलावा ED कोर्ट भी मूव करेगी। ईडी की गाड़ियों को नुकसान हुआ है।

तिरुवनंतपुरम और कन्नूर में पूर्व सीएम के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे CPI(M) कार्यकर्ताओं ने उग्र होकर ईडी अधिकारियों के वाहनों को घेर लिया और उन पर भारी पथराव किया।

रेड खत्म होने के बाद जब टीम बाहर निकल रही थी, तो गेट पर कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोककर अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की और भारी नारेबाजी कर हंगामा किया।

  • यह कार्रवाई लगभग ₹182 करोड़ के कथित मनी लॉन्ड्रिंग और ‘पॉलिटिकल पे-ऑफ’ मामले से जुड़ी है।
  • बेटी पर आरोप: आरोप है कि पिनाराई विजयन की बेटी टी. वीणा की आईटी कंपनी ‘Exalogic’ को बिना किसी वास्तविक सेवा के कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) नामक निजी कंपनी से भारी-भरकम राशि का भुगतान किया गया था।
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial