तमिलनाडु में किसानों को बड़ी राहत, CM विजय ने 14 लाख से ज्यादा किसानों का कर्ज किया माफ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तमिलनाडु में सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है।  मुख्यमंत्री विजय ने अपना एक बड़ा चुनावी वादा पूरा किया है। CM विजय की सरकार ने राज्य में 14 लाख से अधिक किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा कर दी है।

सरकार ने 14.22 लाख किसानों का कर्ज माफ किया  है। राज्य में करीब 16.92 लाख किसानों ने कृषि लोन लिया था, जिसमें से आज 14.22 लाख किसानों का कर्ज पूरी तरह या आंशिक रूप से माफ कर दिया गया है।

सरकार ने कर्ज माफी के लिए एक ‘ग्रेडेड सिस्टम’ तैयार किया है। सरकार ने बताया कि इस सिस्टम के तहत जिन किसानों पर 50,000 रुपये से कम का बकाया कर्ज है, उनका पूरा कर्ज माफ किया जाएगा। वहीं, अन्य छोटे किसानों के लिए 50,000 रुपये तक के कर्ज पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

इस फसल लोन माफी योजना के तहत एक मई 2025 और 28 फरवरी 2026 के बीच सहकारी बैंकों से फसल लोन प्राप्त करने वाले 1,422,555 किसानों को लाभ मिलेगा। इस पहल के चलते तमिलनाडु सरकार पर 2,044.46 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हालांकि तमिलनाडु में टीवीके सरकार का यह कदम पिछले महीने विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए चुनावी वादों में शामिल था।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial