अमेरिका-ईरान के बीच समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, ट्रंप ने किया दावा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम एशिया में पिछले तीन महीने से जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि ईरान और अन्य देशों के बीच एक समझौते पर लगभग बातचीत हो चुकी है, जिसे अंतिम रूप देना बाकी है। उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कि इस समझौते को लेकर उन्होंने क्षेत्र के कई प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर लंबी चर्चा की है। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र, जॉर्डन और बहरीन के नेताओं से बात की है।

ट्रंप ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से भी बात की। ट्रंप ने कहा कि नेतन्याहू के साथ बातचीत बहुत शानदार रही। डील के आखिरी पहलुओं और बारीकियों पर अभी चर्चा चल रही है, जिसे जल्द ही दुनिया के सामने रखा जाएगा।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial