17वां रोजगार मेला- PM मोदी ने 51 हजार युवाओं को बांटें नियुक्ति पत्र, कहा- देश को विकसित बनाने के संकल्प में अपना दें योगदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 17वें रोजगार मेला में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र  वितरित किए। उन्होंने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आज देश में युवाओं के लिए ‘अनगिनत अवसर इंतजार कर रहे हैं’।

साथ ही पीएम मोदी ने नए भर्ती हुए कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे देश को विकसित बनाने के संकल्प में अपना भरपूर योगदान दें।

पीएम ने कहा- मैं महसूस कर सकता हूं कि आप सभी के परिवार में कितना आनंद होगा। मैं आप सभी और आपके परिवारजनों को बहुत -बहुत बधाई देता हूं। जीवन की इस नई शुरुआत के लिए मैं बहुत शुभकामनाएं देता हूं। आपका ये उत्साह और परिश्रम करने की आपकी क्षमता सपने साकार होने से पैदा हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि आप जानते हैं हमारे लिए नागरिक देवो भव ये मंत्र है। पिछले 11 सालों से देश विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा हा। इस पर सबसे बड़ी भूमिका हमारे युवाओं की है। आप सभी की है। इसीलिए युवाओं का सशक्तिकरण भाजपा और एनडीए सरकार की प्राथमिकता है।

पीएम ने कहा कि आज रोजगार मेले युवाओं के सपनों को पूरा करना का माध्यम बन गया है। रोजगार मेले के जरिए 11 लाख से ज्यादा नियुक्ति-पत्र दिए जा चुके हैं। यह प्रयास केवल सरकारी नौकरियों तक ही सीमित नहीं है। हमने देश में पीएम विकसित भारत योजना भी शुरू की है।

रोजगार मेले का आयोजन देश भर में 40 स्थानों पर किया गया। पिछला रोजगार मेला 12 जुलाई को हुआ था। प्रधानमंत्री ने 22 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। अब तक 9.73 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल चुका है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial