NEET पेपर लीक मामले पर जयपुर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन , पुलिस से हुई झड़प, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 जयपुर: NEET पेपर लीक को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस ने पेपर लीक मामले को लेकर जयपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

हज़ारों प्रदर्शनकारियों ने BJP मुख्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश की लेकिन इस दौरान, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। जब कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं रुके और पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए तो पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।

पेपर लीक केस के विरोध में कांग्रेस ने BJP दफ्तर की तरफ विरोध मार्च निकाला। इस दौरान, पुलिस ने उन्हें रोका तो दोनों धक्का-मुक्की हो गई। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला और जमकर नारेबाजी की।

इससे पहले बुधवार को भी कांग्रेस ने राजस्थान के कई जिलों में NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किए थे।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए थे। पार्टी का कहना है कि लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों ने देश की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NEET UG  की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है और अब यह 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी। इस पूरे मामले की सीबीआई जांच चल रही है, जिसमें अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial