तमिलनाडु में विजय सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट,144 विधायकों के मिले समर्थन से हासिल किया विश्वासमत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तमिलनाडु में विजय सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत जीतकर बहुमत साबित कर दिया है। विजय की TVK सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। वोटिंग के दौरान TVK के पक्ष में 144 वोट, जबकि विरोध में 22 वोट पड़े। इस दौरान विधानसभा में 5 MLA गैर मौजूद रहे।

विधानसभा में डीएमके ने ना केवल विश्वासमत का बहिष्कार किया बल्कि वोटिंग से भी दूरी बनाई। विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस समेत उसके सहयोगियों को उससे छीन लिया है। हम विधानसभा से वॉकआउट कर रहे हैं। हमारे वॉकआउट करने के बाद आपको बहुमत मिल जाएगा। आप इसके साथ अच्छा शासन चलाएं।

AIADMK में टूट ?

वहीं AIADMK  दो धड़ो में बंट गई। विजय का समर्थन करने वाले विधायकों की संख्या से पता चलता है कि AIADMK के बागी विधायकों के एक गुट ने पार्टी के व्हिप का उल्लंघन किया और पार्टी के खिलाफ वोट दिया। AIADMK के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने विजय सरकार के विश्वासमत का विरोध किया था, वहीं पार्टी के एसपी वेलुमणि ने टीवीके सरकार के समर्थन का ऐलान किया था।

तमिलनाडु विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री विजय ने कहा, ये अल्पसंख्यकों की सरकार है। उनकी सरकार अल्पसंख्यकों के लिए काम करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार सेक्युलर तरीके से घोड़े की रफ्तार से काम करेगी, न कि हॉर्स ट्रेडिंग में शामिल होगी। उनकी सरकार पिछली सरकार की सभी योजनाओं को जारी रखेगी।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial