दुनिया की कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती, सोमनाथ अमृत महोत्सव में PM मोदी का बयान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यहां पर आकर धन्य महसूस कर रहा हूं।उन्होंने गिर सोमनाथ में भव्य रोड शो किया और सोमनाथ मंदिर में कुंभाभिषेक व पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।इस
बता दें कि सोमनाथ अमृत महोत्सव, भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर के जीर्णोद्धार किए जाने के बाद इसे श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोले जाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि ये सृष्टि जिनसे सृजित होती है, जिनमें लय हो जाती है। आज हम उनके धाम के पुनर्निर्माण का उत्सव मना रहे हैं।जो हलाहल पीकर नीलकंठ हो गए, आज उन्हीं की शरण में यहां सोमनाथ अमृत महोत्सव हो रहा है। ये सब भगवान सदाशिव की ही क्रीडा है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास में कई आक्रांताओं ने सोमनाथ मंदिर पर हमला किया और उसके वैभव को मिटाने की कोशिश की, लेकिन वे कभी सफल नहीं हो सके। मोदी ने कहा कि दुनिया भारत के परमाणु परीक्षण के खिलाफ थी। दुनिया भारत के खिलाफ हो गई थी लेकिन दुनिया की कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती। 

उन्होंने आगे कहा कि आज का दिन एक और वजह से भी विशेष है। 11 मई, 1998 यानी आज के ही दिन देश ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। देश ने 11 मई को पहले 3 परमाणु परीक्षण किए। हमारे वैज्ञानिकों ने भारत के सामर्थ्य को, भारत की क्षमता को दुनिया के सामने रखा। दुनिया में तूफान आ गया कि भारत कौन होता है, उसकी ये हैसियत, जो परमाणु परीक्षण करें। लेकिन भारत किसी के सामने झुका नहीं और दुनिया को पता चला था कि भारत की राजनीतिक इच्छाशक्ति कितनी अटल है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial