पश्चिम बंगाल में रुझानों में जीत के संकेत मिलते ही TMC पर गरजे शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘हिंदुओं ने ममता को सिखाया सबक’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता का जाना तय लग रहा है शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने काफ़ी बढ़त बना ली है जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ रही है बीजेपी का आंकड़ा भी उसी तरह आगे बढ़ता जा रहा है।

शुरुआती  रुझानों के बीच भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता पर तीखा हमला बोला है। शुभेंदु ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल के सनातनी हिंदुओं ने उन्हें कड़ा सबक सिखाया है।

शुभेंदु ने कहा, ‘मैं भवानीपुर के हर उस हिंदू सनातनी को धन्यवाद देता हूं जिसने मेरे लिए वोट किया। ये नतीजे हमारी उम्मीद के मुताबिक हैं।  हिंदुओं पर किए किए गए अत्याचारों का बदला जनता ने वोट से लिया है।

शुभेंदु ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस इस बार 100 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। बीजेपी की शानदार जीत होगी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial