कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, कोर्ट का आदेश, जांच में करें पूरा सहयोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस नेता और मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत मिल गई है। इस फैसले से पवन खेड़ा को गिरफ्तारी से फिलहाल राहत मिल गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।  पवन खेड़ा के खिलाफ असम पुलिस ने मानहानि और जालसाजी का केस दर्ज किया था।यह केस तब दर्ज किया गया था, जब कांग्रेस नेता ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर आरोप लगाए थे।

यह मामला पवन खेड़ा के खिलाफ तब दर्ज किया गया, जब उन्होंने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास कई विदेशी पासपोर्ट और विदेश में अघोषित संपत्तियां हैं।इस मामले में पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial