बुलंदशहर: खुर्जा में हुई सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर की वारदात का मुख्य आरोपी जीतू सैनी को गुरुवार की सुबह पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया । जीतू सैनी पर डीआईजी ने 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
इस दौरान एक अन्य आरोपी फरार हो गया। मुठभेड़ में चार पुलिस वालों को भी गोली लगी है। फायरिंग में स्वाट टीम प्रभारी और एक हेड कांस्टेबल घायल हो गए। स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर मौ.असलम और हेड कांस्टेबल मोहित मलिक गोली लगने से घायल हुए हैं और दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बुलंदशहर के खुरजा में 25 अप्रैल की रात बर्थडे पार्टी के दौरान मुंह पर केक लगाने को लेकर 3 युवकों की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी जीतू सैनी के ऊपर 50 हजार का इनाम रखा था।
पुलिस ने जीतू सैनी के कब्जे से दो पिस्टल, एक तमंचा और भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं।









