अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच टेलीफोन पर हुई लंबी बातचीत, पुतिन बोले- “मिडिल ईस्ट में फिर सैन्य कार्रवाई हुई तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम “

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की टेलीफोन पर लम्बी बातचीत हुई । दोनों नेताओं के बीच ईरान युद्ध, यूक्रेन संघर्ष जैसे कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई।पुतिन ने बातचीत के बीच कहा कि अगर मिडिल ईस्ट में फिर सैन्य कार्रवाई होती है तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन कॉल के दौरान ईरान के 970 पाउंड (लगभग 440 किलोग्राम) यूरेनियम रखने वाले मुद्दे पर रूस को एक तीसरे देश (मध्यस्थ) के रूप में काम करने के अपने प्रस्ताव को दोहराया है।

ट्रंप ने कहा, “उन्होंने मुझसे कहा कि अगर वह हमारी मदद कर सकते हैं तो वह ईरान में न्यूक्लियर एनरिचमेंट वाली बातचीत में शामिल होना चाहेंगे। मैंने कहा कि मैं चाहूंगा कि आप यूक्रेन में लड़ाई खत्म करने में शामिल हों। मेरे लिए यह ज्यादा जरूरी होगा क्योंकि हमें यह करना ही होगा।”

पुतिन ने ट्रंप से कहा कि अगर संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल मध्य पूर्व में फिर से सैन्य कार्रवाई का सहारा लेते हैं तो उन्हें बेहद विनाशकारी परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

ईरान के बारे में चर्चाओं पर जोर देते हुए ट्रंप ने आगे कहा, ‘उन्होंने मुझसे कहा कि अगर वह हमारी मदद कर सकते हैं तो वह (ईरान में) (न्यूक्लियर) एनरिचमेंट में शामिल होना चाहेंगे। मैंने कहा कि मैं चाहूंगा कि आप यूक्रेन में लड़ाई खत्म करने में शामिल हों. मेरे लिए यह ज्यादा जरूरी होगा क्योंकि हमें यह करना ही होगा।’

ईरान के मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर की मौजूदा हालत के बारे में प्रेसिडेंट ने साफ-साफ कहा। हाल के ऑपरेशन के बाद ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की मिसाइल बनाने और लॉन्च करने की काबिलियत बुरी तरह कम हो गई है।उन्होंने कहा, ‘हम ईरान को न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाने देंगे।

ट्रंप ने आखिर में कहा, ‘हम ईरान को न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाने देंगे। वे यह जानते हैं, और लगभग हर कोई जानता है। यह इशारा करते हुए कि हालांकि डील बेहतर है, लेकिन अगर बातचीत फेल हो जाती है तो अमेरिका बाकी फैसिलिटी हटाने के लिए तैयार है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial