वोट डालने के बाद पहली बार बोलीं ममता बनर्जी, ‘दो तिहाई बहुमत के साथ चौथी बार सरकार बनाने जा रही टीएमसी’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सीएम ममता बनर्जी ने पहली बार खुलकर अपने जीत का दावा किया है।  वोट डालने के बाद बाहर निकलीं ममता ने कहा कि टीएमसी दो तिहाई बहुमत के साथ चौथी बार सरकार बनाने जा रही है।

ममता बनर्जी ने वोटिंग में सुरक्षा बलों की तैनाती पर सवाल उठाते हुए कहा कि – ‘इन्हें सीमा की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन इसकी जगह वे एक राजनीतिक दल की रक्षा कर रहे हैं। क्या यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव है?’

मुख्यमंत्री ने इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि उन्होंने पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी, जहां सुरक्षा बलों पर राजनीतिक पक्षपात के आरोप लग रहे हों।उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा बलों का काम सीमा की रक्षा करना है, न कि चुनाव में हस्तक्षेप करना।

ममता बनर्जी ने आरोपों के बीच उम्मीद जताई है कि उनकी पार्टी जनता के समर्थन से जीत हासिल करेगी और स्पष्ट बहुमत के साथ पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial