गाजियाबाद: बुधवार सुबह करीब गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग 15 मंजिला बिल्डिंग के 9वें फ्लोर पर लगी थी। देखते ही देखते आग ने ऊपर की 3-4 मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार करीब 2 किमी दूर से दिखाई दे रहा था।
बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बहुमंजिला इमारत के आठवें फ्लोर के फ्लैट में आग लगी, जो कि फैलते हुए तीन माले तक पहुंच गई।
गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। फ्लैटों में रखा हुआ लाखों का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।
आग की खबर मिलते ही दमकल की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगातार आग बुझाने का काम किया। काफ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।









