चुनावों के बाद नहीं बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, सरकार ने अफवाहों को किया खारिज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की अफवाहों को सरकार ने खारिज कर दिया है।अफवाहों को खारिज करते हुए कहा गया है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार है। लोगों से केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की गई है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एक प्रेस वार्ता में कहा, ‘पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।’ सुजाता शर्मा ने यह भी साफ किया कि चुनाव खत्म होने के बाद कीमतें बढ़ने की जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं।

सरकार ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और विमान ईंधन (ATF) सभी का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आपूर्ति लगातार जारी है। सभी पेट्रोल पंपों की निगरानी की जा रही है और जिन जगहों पर अधिक मांग है, वहां सप्लाई को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि किसी तरह की कमी न हो।

सुजाता शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा,  कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी । लोगों से अनुरोध है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।’

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial