सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान, “युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित “राष्ट्र निर्माण उत्सव” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण का मूल आधार बताया। इस अवसर पर उन्होंने ओहो रेडियो और ड्रीमर्स एड्यु हब के सहयोग से तीन नए रेडियो चैनलों का शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने रेडियो के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि तकनीक बदलने के बावजूद रेडियो की विश्वसनीयता और आत्मीयता आज भी बरकरार है।

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नेशन फर्स्ट रखें प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा केवल नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बने। उन्होंने “नेशन फर्स्ट” की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना ही सच्ची देशभक्ति है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति यदि सही दिशा में संगठित हो जाए, तो देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।

2047 तक विकसित भारत में युवाओं की अहम भूमिका
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की निर्णायक भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

स्टार्टअप और स्किल पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और स्वरोजगार योजनाओं को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि बदलते समय के अनुसार युवाओं को “फ्यूचर रेडी” बनाना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभूमि का राष्ट्र निर्माण में हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने “स्वामी विवेकानंद कॉरिडोर” और दून विश्वविद्यालय में “सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज” जैसी पहलों को इस दिशा में अहम बताया।

कार्यक्रम में राकेश बेदी, मेजर प्राजुक्ता देसाई, आरजे काव्या सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने संकल्प, नवाचार और समर्पण से देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान दें।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial