असम, केरल और पुडुचेरी में बंपर वोटिंग, मतदान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, चुनाव आयोग ने जारी किए आंकड़े

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए मतदान कुछ घटनाओं को छोड़कर कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा। असम में 85.38 प्रतिशत वोटिंग और पुडुचेरी ने 89.83% मतदान दर्ज किया गया। इस बार के चुनाव ने अब तक के अपने सबसे अधिकतम मतदान प्रतिशत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले असम और पुडुचेरी में सबसे अधिक मतदान क्रमशः 84.67% (2016) और 86.19% (2011) रहा था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस बार हुए पुडुचेरी विधानसभा चुनाव ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पुडुचेरी चुनाव में रिकॉर्ड 89.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 1964 में हुए प्रथम चुनाव के बाद से सबसे अधिक है।

केरल विधानसभा चुनाव में भारी वोटिंग हुई।चुनाव आयोग के रात 8:30 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 78.14 परसेंट मतदान हुआ, जो पिछले चुनाव में दर्ज 74.06 परसेंट से ज़्यादा है। ज़्यादा वोटिंग टर्नआउट का ट्रेंड खास तौर पर उत्तरी और सेंट्रल केरल में दिखा, जहां कई चुनाव क्षेत्रों में वोटिंग 80 परसेंट के करीब पहुंच गई। राज्य की ज़्यादातर सीटों पर 75 परसेंट से ज़्यादा वोटिंग हुई। इस चुनाव में एक खास बदलाव यह था कि शहरी इलाकों में वोटिंग बढ़ी, जहां आमतौर पर कम वोटिंग होती है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “असम, केरल और पुडुचेरी में 2026 के विधानसभा चुनाव न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी लोकतांत्रिक दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक सबूत हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से, मैं असम, पुडुचेरी और केरल के हर वोटर को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं। चुनाव का पर्व, मतदाता का गर्व।

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial