चुनाव आयोग ने ममता सरकार के टॉप अधिकारियों को हटाया, 13 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने 13 IAS अफसरों का तबादला करने का आदेश दिया है। जिसमें कई जिलाधिकारियों (DM) को नियुक्त किया गया है. इन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) के रूप में भी नामित किया गया है और उन्हें चुनाव पर्यवेक्षकों के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
ये अधिकारी चुनाव की निगरानी और तैयारी में अहम भूमिका निभाएंगे।  19 मार्च तक जॉइनिंग रिपोर्ट देनी होगी. साथ ही चुनाव अयोगा ने निर्देश दिए हैं कि ट्रांसफर हुए अफसरों को चुनाव खत्म होने तक किसी चुनावी काम में नहीं लगाया जाएगा।

कई अफसरों को जिला Grocery के साथ-साथ जिला चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के अनुसार, जितिन यादव (कूच बिहार), संदीप घोष (जलपाईगुड़ी), विवेक कुमार (उत्तर दिनाजपुर), राजनवीर सिंह कपूर (मालदा) और आर अर्जुन (मुर्शिदाबाद) को डीएम-कम-डीईओ बनाया गया है।

श्रीकांत पल्ली को नादिया का डीएम-सह-डीईओ, स्वेता अग्रवाल को पूर्वी बर्धमान, शिल्पा गोरिसरिया को उत्तर 24 परगना, अभिषेक कुमार तिवारी को दक्षिण 24 परगना, हरिशंकर पणिक्कर को दार्जिलिंग और टी बालासुब्रमण्यम को अलीपुरद्वार का डीएम-सह-डीईओ नियुक्त किया गया है।

स्मिता पांडे को कोलकाता नगर निगम की नगर आयुक्त और कोलकाता उत्तर की डीईओ के रूप में तैनात किया गया है, जबकि रणधीर कुमार कोलकाता दक्षिण के डीईओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial