पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा एयर स्ट्राइक, काबुल में अस्पताल पर किया हमला, 400 लोगों की मौत, 250 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच हालात काफ़ी खराब होते जा रहे हैं। दोनों देशों में  जंग जारी है। कभी डूरंड लाइन पर झड़प तो कभी हवाई हमले से दोनों देश में खौफ का माहौल है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान अब एक-दूसरे पर खूब बम बरसा रहे हैं।
  इस बीच पाकिस्तान ने सोमवार की रात को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक अस्पताल पर हमला कर दिया। काबुल के नशा केंद्र वाले अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले में कम से कम 400 लोग मारे गए हैं और लगभग 250 घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, तालिबान सरकार ने कहा कि पाकिस्तानी हवाई हमले में अस्पताल का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक 400 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सैकड़ों लोग घायल हैं। इस बीच पाकिस्तान ने अफगान सरकार के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है। पाकिस्तान ने कहा है कि काबुल में किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया।

इस हवाई हमले में अफगानिस्तान का ड्रग रिहैब सेंटर पूरी तरह से तबाह हो गया है। अफगानिस्तान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, निर्दोष नागरिक और नशे के आदी लोग, जिनमें से अधिकांश कल रात 2,000 बिस्तरों वाले अस्पताल में (पाकिस्तानी सैन्य हलकों द्वारा) की गई बमबारी के कारण मारे गए. वास्तव में, हम ईश्वर के हैं और उसी की ओर हमें लौटना है।

इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के उप प्रवक्ता ने कहा, पाकिस्तानी मिलिट्री सरकार ने आज रात करीब 9 बजे ड्रग्स लेने वालों के इलाज के लिए 2,000 बेड वाले ओमिड अस्पताल पर बमबारी की। अस्पताल का ज्यादातर हिस्सा तबाह हो गया और उम्मीद से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका है। बदकिस्मती से, अब तक शहीदों की संख्या 400 तक पहुंच गई है और 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial