ओडिशा-कटक के सरकारी हॉस्पिटल में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ओडिशा के कटक शहर से एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। सोमवार की सुबह सरकारी अस्पताल SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।

आग की लपटों के बीच मरीजों की जान बचाते समय अस्पताल के 11 कर्मचारी भी झुलस गए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।  जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार तड़के करीब 3:00 बजे के करीब हुआ। अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग की पहली मंजिल पर अचानक आग की लपटें दिखाई देने लगीं।

ICU में मारे गए मरीज

देखते ही देखते धुआं पूरी बिल्डिंग में फैल गया। बताया जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादातर वो मरीज थे जो ट्रॉमा केयर के आईसीयू में भर्ती थे और अपनी गंभीर स्थिति के कारण खुद बाहर नहीं निकल सकते थे। जैसे ही आग लगी, अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सीएम ने लिया हालात का जायजा

हादसे की खबर मिलते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और  मरीजों व उनके परिवारों से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट लग रहा है। 

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है और घायलों के मुफ्त व बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial