असम, पश्चिम बंगाल और केरल समेत 5 राज्यों की चुनाव तारीखों का ऐलान आज हो सकता है. चुनाव आयोग ने आज शाम 4 बजे विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. इस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पांच राज्यों की चुनाव तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।
जिन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होना है उसमें असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई, केरल का 23 मई, तमिलनाडु का 10 मई, पश्चिम बंगाल का 7 मई और पुडुचेरी का 15 जून को खत्म हो रहा है. यानी 7 मई से पहले-पहले पांचों राज्यों में चुनाव खत्म हो सकते हैं।
पश्चिम बंगाल और असम में कई चरणों में मतदान होने की संभावना है, जबकि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान हो सकता है। पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है, इसलिए राज्य में मतदान अप्रैल से मई के आरंभ तक चलने की संभावना है










