नेपाल में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत, कई घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काठमांडू: नेपाल में बड़ा बस हादसा हुआ है। धादिंग जिले में गजुरी के पास सोमवार की सुबह त्रिशूली नदी में एक यात्री बस के गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि 26 यात्री घायल हो गए हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब पोखरा से काठमांडू आ रही बस पृथ्वी हाईवे पर काठमांडू से लगभग 90 किमी पश्चिम में सुबह 1:30 बजे त्रिशूली नदी में गिर गई।

 दुर्घटना स्थल से 17 शव बरामद किए गए हैं और बस से 28 घायल यात्रियों को बचाया गया है। घायल यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बचाव कार्य के लिए नेपाल आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस के कर्मियों को तैनात किया गया है। दुर्घटना में मारे गए लोगों में एक न्यूजीलैंड का पुरुष यात्री शामिल है। एक जापानी और एक डच महिला नागरिक घायलों में शामिल हैं। हालांकि दुर्घटना का सटीक कारण अभी पता नहीं चल सका है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial