उत्तराखंड: बड़े स्तर पर IPS अधिकारियों के तबादले, 16 दिन में 5 मर्डर के बाद हटाए गए देहरादून के SSP, प्रमेंद्र सिंह डोबाल को जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: पिछले कुछ दिनों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धामी सरकार पर सवालिया निशान लग रहे हैं। इसी के मद्देनजर आज यानि शुक्रवार को पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों को तबादले किए है.  सरकार ने  IPS और प्पस्त के कुल 20 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है. खास बात यह है कि इस सूची में देहरादून और हरिद्वार जैसे महत्वपूर्ण जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं.

लिस्ट में सबसे मुख्य नाम अजय सिंह का है जो वर्तमान में देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक है. अजय सिंह को देहरादून एसएसपी पद से हटाकर एसएसपी STF बनाया गया है. माना जा रहा है कि बीते 16 दिनों के अंदर पांच हत्याओं के बाद देहरादून के एसएसपी को बदला गया है. अजय सिंह के स्थान पर अब आईपीएस प्रमेंद्र सिंह डोबाल को देहरादून का कप्तान बनाया गया है। डोबाल फिलहाल हरिद्वार एसएसपी पद पर तैनात हैं. वहीं, डोबाल की जगह नवनीत भुल्लर अब हरिद्वार के एसएसपी होंगे. नवनीत भुल्लर अबतक एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी देख रहे थे.

इनके अलावा एक और बड़ा बदलाव हुआ है. मणिकांत मिश्रा को उधम सिंह नगर एसएसपी पद से हटाकर अब पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है. मणिकांत मिश्रा की जगह अजय गणपति कुम्भार को उधम सिंह नगर का नया एसएसपी बनाया गया है. अजय गणपति कुम्भार फिलहाल चंपावत के एसपी है. उनकी जगह रेखा यादव को चंपावत का एसपी बनाया है. रेखा यादव वर्तमान में पिथौरागढ़ की एसपी थी. रेखा यादव की जगह अक्षय प्रहलाद कोंडे को पिथौरागढ़ को एसपी बनाया गया है.

वहीं चंद्रशेखर को बागेश्वर से हटाकर अल्मोड़ा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. वहीं चंद्रशेखर आर धोड़के को अल्मोड़ा का एसएसपी बनाया है. इसके अलावा हरिद्वार के एसपी क्राइम और ट्रैफिक जितेंद्र कुमार मेहरा को एसपी बागेश्वर बनाया है. निहारिका तोमर को एसपी रुद्रप्रयाग बनाया है. जितेंद्र चौधरी को उधम सिंह नगर में अपराध एवं यातायात की जिम्मेदारी दी गई है. निशा यादव को हरिद्वार में अपराध एवं यातायात का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

देहरादून में हाल के दिनों में बढ़ी आपराधिक घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में पुलिस महकमे में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से यह संकेत साफ है कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती. आने वाले समय में नए अधिकारियों के सामने अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और जनविश्वास कायम रखने की बड़ी चुनौती होगी.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial