रिश्ते हुए तार-तार, देहरादून में मां ने 12 लाख की सुपारी देकर करा दी बेटे की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: तिब्बती मार्केट में हुई अर्जुन शर्मा हत्याकांड का खुलासा हो गया है. करोड़ों रुपए की संपत्ति, लेकिन कुछ लाखों रुपए की लालच में मां ने अपने बेटे की हत्या करवाई थी. अर्जुन का अपनी मां और उसके सहयोगियों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. जिसके चलते उसकी मां और उसके सहयोगियों ने  अर्जुन को रास्ते से हटाने के लिए 12 लाख रुपए में दो सगे भाइयों से सौदा किया था.

घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी दोनों सगे भाई मुठभेड़ में घायल हुए हैं. साथ ही घटना की साजिश में शामिल और मुकदमे में नामजद उसकी मां समेत उसके 2 अन्य सहयोगियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

मृतक अर्जुन शर्मा की पत्नी अभिलाषा शर्मा ने अपनी सास बीना शर्मा, विनोद उनियाल, संगीता उनियाल और डॉक्टर अजय खन्ना पर गंभीर आरोप लगाए थे.

अभिलाषा शर्मा का कहना था कि उनकी सास बीना शर्मा का पैसों के लेन-देन होने के कारण उनके पति अर्जुन शर्मा ने विरोध किया था. विरोध करने पर उनका अपनी माता के साथ विवाद हो गया. इस संबंध में उनका न्यायालय में भी केस चल रहा था.

राजीव और पंकज के साथ 12 लाख में मर्डर का सौदा: ऐसे में उनका दोनों सगे भाइयों राजीव और पंकज से 12 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था. जिसमें से 3 लाख रुपए दोनों आरोपियों को एडवांस मिल गए थे और बाकी के पैसे काम होने के बाद मिलने थे.

पैसों के लालच में दोनों भाइयों ने हत्या को दिया अंजाम: पैसों के लालच में दोनों आरोपियों ने अर्जुन शर्मा की दिनचर्या की जानकारी लेकर 11 फरवरी को तिब्बती मार्केट के पास अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना से पहले और घटना के बाद आरोपी पंकज राणा ने विनोद उनियाल से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया था. घटना के बाद रात में आरोपी उसके घर भी गया था.

मां बीना शर्मा ने की थी मुखबिरी: विवेचना के दौरान गवाहों के बयानों से यह तथ्य मिले कि बीना शर्मा ने अर्जुन शर्मा के मैनेजर विजय से कुछ दिन पहले उसकी दिनचर्या के संबंध में जानकारी ली थी, क्योंकि अपनी मां से हुए विवाद के चलते अर्जुन शर्मा अपने परिवार के साथ इंदिरा नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था.

मुठभेड़ में गिरफ्तार हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपी पंकज राणा और राजीव का पुलिस की ओर से न्यायालय से रिमांड कराया गया है. जबकिउसकी मां समेत अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है.“- अजय सिंहएसएसपीदेहरादून

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial