सीएम धामी ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बोले- खेलों में करियर की अपार संभावनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खटीमा:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिरिया मझोला में आयोजित स्व. मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत की।

इस मौके पर उन्होंने विजेता व उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए और उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह गए हैं, बल्कि इसमें करियर की अपार संभावनाएं हैं। खिलाड़ियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट में हाथ भी आजमाया।

समारोह से पहले मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनीष चंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतकर देश को गौरवान्वित किया है, इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य लेकर संकल्प के साथ आगे बढ़ने वाले खिलाड़ी अवश्य सफलता प्राप्त करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल शरीर और मन-मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से टीम भावना के साथ खेलने का आह्वान किया।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं से खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है, जिसका परिणाम है कि आज भारतीय खिलाड़ी हर खेल में परचम लहरा रहे हैं। प्रधानमंत्री स्वयं खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन करते हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है। देवभूमि उत्तराखंड अब खेल भूमि के रूप में भी पहचान बना रही है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial